Most Important Biology Notes
जीवधारियों का वर्गीकरण (Classification of Living Organisms) :-
- अरस्तु द्वारा सर्वप्रथम समस्त जीवों को दो समूहों वनस्पति समूह एवं जंतु समूह में बाँटा गया।
- स्वीडेन के कैरोलस लिनियस ने 18वीं शताब्दी में प्रकाशित अपनी पुस्तकों जेनेरा प्लाण्टेरम (Genera Plantarum), सिस्टेमा नेचुरी (Systema Naturea), क्लासेज प्लांटेरम (Classes Planterum), तथा फिलासोफिया बाॅटेनिका (Philasophia Botanica), में जीवधारियों के वर्गीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
- कैरोलस लिनियस को वर्गीकरण का पिता (Father of Taxonomy) कहा जाता है।
- लिनियस ने वर्गीकरण की द्वि-जगत पद्धति (Two Kingdom System), प्रतिपादित की, जिसके तहत उसने समस्त जीवधारियों को पादप (Plant) तथा जंतु (Animal) दो जगतों में बाँटा।
- 1969 ईं0 में लिनियस द्वारा प्रतिपादित परंपरागत द्वि-जगत पद्धति का स्थान व्हीट्टेकर द्वारा प्रतिपादित 5-जगत वर्गीकरण पद्धति (5 Kingdom System) ने लिया एवं वर्तमान में यही पद्धति प्रचलित है। इसके तहत समस्त जीवों को 5-जगतों (5 Kingdom) में बाँटा गया है-
- 1- मोनेरा (Monera)- इस जगत में सभी प्रोकैरियोटिक जीवों, आर्कि-बैक्टीरिया, जीवाणु एवं नील-हरित शैवाल को रखा जाता है।
- 2- प्रोटिस्टा (Protista)- इस जगत में प्रायः जलीय एक कोशिकीय यूकैरियोटिक जीवों अमीबा, पैरामीशियम तथा युग्लीना आदि को इसके तहत रखा गया है।
- विशिष्ट तथ्य- युग्लीना नामक जीव जो कि पादप तथा जंतु के बीच की कड़ी माना जाता है। इसी जगत में आता है। यह सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अपना पोषण स्वयं करता है। परंतु प्रकाश की अनुपस्थिति में यह उतर-पोषित होता है।
- 3- कवक (Fungi)- इस जगत में बहुकोशीय यूकैरियोटिक जीवों को रखा गया है। ये जीव अपना पोषण अवशोषण द्वारा करते हैं, अतः परपोषी (Parasite) की श्रेणी में आते है। उदाहरण- पेनिसिलियम, राइजोपस आदि।
- 4- पादप (Plantae)- इस जगत में बहुकोशिकीय पौधे रखे गये है। ये ऐसे जीव हैं जिनमें पर्णहरित (Chlorophyll) पाया जाता है जिसकी मदद से ये अपना पोषण स्वयं करते हैं।
- 5- जंतु (Animal)- इस जगत में सभी बहुकोशिकीय समभोजी (Holozoic) यूकैरियोटिक एवं उपभोक्ता जंतु शामिल हैं। हाइड्रा, जेलीफिश, कृमि, सितारा, मछली, सरीसृप, उभयचर, पक्षी एवं स्तनधारी इस जगत में आते हैं।
कुछ जीवधारियों के वैज्ञानिक नाम (Some Organisms their Scientific Names) | |
आम (Mango) | Mangifera Indica |
गाय (Cow) | Bos Indicus |
मक्खी (Housefly) | Musca Domestica |
मेढ़क (Frog) | Rana Tigrina |
मटर (Pea) | Pisum Sativam |
मनुष्य (Man) | Homo Sapiens |
धान (Rice) | Oryza Sativa |
चना (Gram) | Cicer Arietinum |
कुत्ता (Dog) | Canis familaris |
बिल्ली (Cat) | Felis Domostica |
सरसों (Mustard) | Brassica Compestris |
गेहूँ (Wheat) | Triticum aestivum |
Spread the love